Kimmus Kitchen Story: आज के समय में हमारे देश में नए स्टार्टअप्स रोजाना शुरू हो रहे हैं, जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही, यह भी दर्शाया गया है कि इन स्टार्टअप्स के संस्थापकों में से लगभग 30 से 35 प्रतिशत महिलाएं हैं। हमारे देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में इन महिला स्टार्टअप संस्थापकों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
आज हम आपके लिए एक महिला स्टार्टअप निर्माता की कहानी लेकर आए हैं, जिन्होंने 51 साल की उम्र में एक करोड़ो की कंपनी खड़ी कर दी है। यहाँ पर हम बात कर रहे हैं पंजाब में रहने वाली कमलजीत कौर की जिन्होंने 50 वर्ष की आयु में अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया और आज कमलजीत कौर अपने इस व्यवसाय से महीने का लाखों रुपए कमा रही हैं।
कमलजीत कौर ने कोरोना महामारी के दौरान अपना व्यवसाय ‘किम्मू किचन’ की शुरुआत की थी और आज यह कंपनी करोड़ों की मूल्यवान हो चुकी है। इसलिए इस लेख में हम ‘किम्मू किचन’ की कहानी के बारे में जानेंगे, कि कमलजीत कौर ने कैसे अपने व्यवसाय को एक करोड़ के व्यवसाय में परिवर्तित किया। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि कमलजीत कौर ने अपने व्यवसाय की यात्रा में किन-किन मुश्किलों का सामना किया।
Table of Contents
Kimmus Kitchen Story: इस तरह हुई हैं Kimmu’s Kitchen की शुरुवात
Kimmus Kitchen Story: 50 साल की महिला बनीं सफल बिज़नेसवुमन, विदेशों तक पहुंचाया लुधियाना का बिलोना घी, जाने कैसे?साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरी दुनिया में व्यापार बंद हो रहे थे और लोग कई तरह की बीमारियों का सामना कर रहे थे। उस समय, मुंबई में निवास करने वाली कमलजीत कौर ने एक नए व्यवसाय की शुरुआत करने का विचार किया। क्योंकि पंजाब में उनका अनुभव था और वहां पर उन्हें कभी भी शुद्ध घी, दही और दूध की कमी नहीं हुई थी।
लेकिन जब वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहने आई, तो उन्हें सबसे अधिक ताजा दूध और घी की खोज में कठिनाई हुई, क्योंकि पूरे मुंबई में उन्हें उच्च गुणवत्ता का घी और दूध नहीं मिला। कमलजीत कौर ने एक न्यूज़ पोर्टल के साथ साक्षात्कार में यह भी बताया कि “बचपन में मैं कब बीमार हुई थी, मुझे याद नहीं क्योंकि उस समय में हमेशा ताजे दूध, घी और हरी सब्जियों का सेवन करती थी। पर यहाँ मुंबई में आने के बाद मुझे इन सभी चीजों की कमी महसूस हुई।”

इस सोच के साथ, ताजा दूध और घी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए, कमलजीत कौर ने 2020 के दिसंबर महीने में ‘Kimmu’s Kitchen’ नामक अपना स्टार्टअप शुरू किया, जिसमें वह लोगों को ताजा और शुद्ध दूध और घी प्रदान करती हैं।
Kimmus Kitchen Story: पंजाब से मुंबई मंगवाती हैं दूध
Kimmus Kitchen Story: कमलजीत कौर ने जब Kimmu’s Kitchen की शुरुआत की थी, तो शुरुआती दिनों में वह घी बनाने के लिए स्थानीय विक्रेताओं से दूध खरीदती थीं, लेकिन उन्हें वहां के दूध से बना घी उनके घर का पंजाबी टेस्ट नहीं आ रहा था। इसलिए फिर उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपने जन्मस्थान लुधियाना, पंजाब से दूध मंगवाएं, ताकि वहां के दूध से वह पंजाबी टेस्ट वाला घी बना सकें।
कुछ दिनों की रिसर्च के बाद, कमलजीत ने खोज निकाली कि लुधियाना से मुंबई तक दूध कैसे पहुंचा सकता है। उन्होंने सीधे लुधियाना से दूध आने का कार्य शुरू किया। कमलजीत ने बताया कि घी बनाने के लिए कई तरीके होते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी घी बनाने के लिए बिलोना तकनीक का उपयोग किया। बिलोना तकनीक में, वे सीधे दही से घी बनाते हैं, जबकि बाजार में उपलब्ध अधिकांश घी माखन या मलाई से बनाए जाते हैं।
Kimmus Kitchen Story: इतने का बिकता हैं इनका बिलोना से बना घी
Kimmus Kitchen Story: किम्मू किचन के लिए बिलोना से बनाया गया घी लुधियाना शहर में बनाई गई मुख्य यूनिट में से एक है, जहाँ से सबसे अधिक बिलोना से बना घी तैयार की जाती है और फिर इस तैयार की गई घी को मुंबई शहर में पैकेजिंग के लिए भेजा जाता है। किम्मू किचन के बिलोना से बनाए गए घी की मूल्य के बारे में बात करें तो उनके पास वर्तमान में 3 प्रकार की घी रिटेल के लिए उपलब्ध है। इन रिटेल पैकेजों में शामिल हैं 220 मिलीलीटर, 500 मिलीलीटर, और 1 लीटर। 220 मिलीलीटर की घी की मूल्य लगभग 399 रुपये है और जैसे-जैसे घी की मात्रा बढ़ती है, तो इसकी कीमत भी बढ़ती है।
Also Read -:
- Satish K Videos Income: आइए जानते है की कैसे एक छोटे शहर में रहने वाला लड़का बना Successful Youtuber!
- Sandeep Maheshwari Income: विकी, नेट वर्थ, मासिक आय, कुल संपत्ति, निजी जीवन और बहुत कुछ!
- Vivek Bindra Income: नेट वर्थ, आय, घर, प्रारंभिक जीवन, परिवार और बहुत कुछ!
Kimmus Kitchen Story: महीने का कमाती हैं 20 लाख रुपए
Kimmus Kitchen Story: कमलजीत कौर ने अपनी मेहनत और विश्वास के बल पर ‘Kimmu’s Kitchen’ को एक करोड़ का स्टार्टअप बना लिया है। वर्तमान में, Kimmu Kitchen की लगभग 45,000 घी की बोतलें हर महीने पूरे देश में बिकती हैं, जिससे कमलजीत कौर महीने में लगभग 20 लाख रुपए कमा रही हैं। पिछले साल ही, कमलजीत कौर ने अपने घी की बिक्री में करोड़ों का आंकड़ा पार किया, जिससे उनका व्यवसाय आज करोड़ों का मान प्राप्त कर चुका है।
Kimmus Kitchen Story Video -:
FAQs -: Kimmus Kitchen Story
1. किम्मस किचन का मालिक कौन है?
उत्तर -: कमलजीत कौर – किम्मस किचन की संस्थापक
2. कमलजीत कौर घी की कीमत क्या है?
उत्तर -: कमलजीत की कंपनी 220, 500 और 1000 मिलीलीटर की बोतलों में घी बेचती है और कीमत 399 रुपये से शुरू होती है।
3. क्या घी बेचना लाभदायक है?
उत्तर -: भारतीय घी बाजार का मूल्य 2021 में 2624 बिलियन रुपये था और 2027 में 4787 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। 2024-2027 के बीच सीएजीआर 10.5% होने की उम्मीद है। तो, आप बाज़ार के विस्तार का अनुमान लगा सकते हैं और यदि आप अभी व्यवसाय बढ़ाना शुरू करते हैं तो यह कितना लाभदायक हो सकता है।










