Table of Contents
Deepinder goyal car collection दुनिया में जब महंगी कारों का नाम आता है तो हमें अमेरिका, दुबई लंदन पेरिस जैसे बड़े-बड़े देश याद आ जाते हैं क्योंकि यहां की सड़कों पर महंगी luxury कारें ही दिखाई देती हैं। क्योंकि वहां के लोगों को इन महंगी कारों का शौक है। लेकिन क्या आपको पता है हमारे भारत देश में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें महंगी कारों का शौक है।
उनमें से में से एक है जोमैटो कंपनी के फाउंडर और Shark tank India सीजन 3 के जज Deepinder Goyal जिनके पास लग्जरी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है, तो चलिए आपको बताते हैं दीपेंद्र गोयल के car कलेक्शन के बारे में कि उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं।

कौन है ? Deepinder Goyal
Deepinder Goyal भारत के first generation के Entrepreneur है। जिन्होंने साल 2010 में zomato फूड डिलीवरी कंपनी की शुरुआत की थी। इनका जन्म 26 जनवरी 1983 को पंजाब में हुआ था। इनके माता-पिता पेशे से शिक्षक थे। अपनी पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद इन्होंने दिल्ली की एक company में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया । यहां काम करते हुए, इन्होंने देखा कि उनके साथ काम करने वालो को खाने की बड़ी दिक्कत होती है ।
बस यही से उनको zomato को start करने का idea आया ।और इसके बाद इन्होंने कंपनी में अपनी नौकरी छोड़कर साल 2008 में अपने साथी पंकज चड्ढा के साथ मिलकर अपना खुद का food start-up( Foodiebay ) शुरू करके अपनी Entrepreneur की जर्नी शुरू की, हालांकि उन्होंने 2010 में Foodiebay का नाम बदलकर zomato कर दिया।और आज इनकी company zomato देश की नंबर 1 food delivery कंपनी बन गई है।जिसकी market value $14.45 Billion है।
वही अगर Deepinder Goyal के Net Worth की बात करें ,तो इनके पास 2,023 करोड़ रुपये के आसपास की कुल संपत्ति है । जिनमें इनकी luxury कारें भी शामिल हैं।
Related:
Deepinder Goyal Car Collection
वैसे तो Deepinder के पास बहुत सी luxury कारें हैं, लेकिन उनकी कुछ कार ऐसी हैं जिनके साथ उनको अधिकतर देखा जाता है तो हम आपको आगे Deepinder Goyal Car Collection कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Lamborghini Urus

कुछ समय पहले दीपेंदर गोयल को लैम्बोर्गिनी उरूस के साथ देखा गया था। लैम्बोर्गिनी उरूस को साल 2018 में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी की दूसरी एसयूवी है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली luxury एसयूवी में से एक है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इस एसयूवी car में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 650 एचपी की पॉवर व 850 न्यूटन मीटर का टार्क power देता है। साथ ही इसमें 8-speed जेडएफ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। भारत में इसकी कीमत 3.15 करोड़ से शुरू होती है।
Porsche 911 Turbo S

गोयल के पास यह शानदार कार भी है जिसको उन्होंने पिछले साल खरीदा था, लेकिन वह बहुत कम ही इसकी सवारी करते हुए देखें गए हैं। यह car नॉर्मल पोर्शे 911 नहीं, बल्कि टर्बो एस मॉडल है जो 560 एचपी के दमदार power के साथ आती है। साथ ही इसमें स्पोर्ट क्रोनो पैक भी लगाया गया है जो इसको और भी बेहतर बनाता है। इसमें ओवर बूस्ट फंक्शन मिलता है जो 20 सेकंड के ओवर बूस्ट के दौरान 750 न्यूटन मीटर का टार्क देता है। इसमें 7-स्पीड डुअल क्लच पीडीके गियरबॉक्स लगाया गया है।
Ferrari Roma

यह Deepinder Goyal Car Collection की लेटेस्ट कार है जिसे वह गुरुग्राम, हरियाणा में अधिकतर चलाते हुए देखें जाते हैं। इस car को 2021 में भारत में लाया गया था और अभी तक इसकी कुछ ही यूनिट बेचीं है। यह कार लाल रंग में आती है जो देखने में बेहद ही आकर्षक और अलग लगती है और लोगों का ध्यान खींचती है। फरारी रोमा में पतले एलईडी हैडलाइट है हेडलाइट जिसमें डीआरएल, चार टेल लाइट शामिल है। वहीं इस कार में क्वाड एग्जॉस्ट सेट-अप व इलेक्ट्रॉनिक तरीके से कंट्रोल की जाने वाली स्पॉइलर है। भारत में इस गाड़ी की कीमत लगभग 3.76 करोड़ रुपए तक की हैं।
Porsche Carrera S

Deepinder Goyal Car Collection में ये car भी शामिल हैं। जो एक शानदार कार है और वर्षों से स्पोर्ट्स कार के दीवानों के बीच लोकप्रिय है। इसमें 3.0 लीटर के छह सिलेंडर ,पेट्रोल इंजन, ट्विन टर्बोचार्जर के साथ दिया गया है जो 450 बीएचपी का पॉवर व 530 न्यूटन का टार्क प्रदान करता है। साथ में इसमें 8-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स दिया गया है जिसे इंडस्ट्री में सबसे तेज गियरबॉक्स माना जाता है। यह एक रियर व्हील ड्राइव कार है। जो कुछ ही भारतीय के पास मौजूद है और जिसमें Deepinder Goyal के साथ cricketer सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। India में इस car की कीमत लगभग 2.01 करोड़ रुपए है
तो ये थी Deepinder Goyal Car Collection की कुछ luxury aur महगी कारें । जो दुनिया की no 1 कारों में मशहूर है ,हम आशा करते आपको इस artical से Deepinder Goyal Car Collection के बारे में जानकारी मिली होगी । ऐसी ही और जानकारियों के लिए बने रहिए। हमारे साथ और पढ़ते रहिए…..
1. Deepinder goyal कौन है ?
Ans . जोमैटो के सीईओ है। आज इनकी company zomato देश की नंबर 1 food delivery कंपनी बन गई है।
2. Deepinder Goyal की Net Worth ?
Ans . Deepinder Goyal के पास 2,023 करोड़ रुपये के आसपास की कुल संपत्ति है ।
3. Deepinder Goyal wife ?
Ans. Kanchan joshi










